राउज एवेन्यू कोर्ट ने जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले का कथित तौर पर नेतृत्व करने के मामले में दर्ज नयी एफआईआर के मामले में आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान को अग्रिम जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह की अदालत ने मंगलवार को 25 हजार के निजी मुचलके पर खान को अग्रिम जमानत दे दी है। अदालत ने खान को दिल्ली पुलिस की जांच में सहयोग करने का भी आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि जब भी जांच अधिकारी बुलाएंगे, खान को जाना होगा।