फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक ने केजरीवाल पर लगाया परिवार को फंसाने और बदनाम करने का आरोप

Wed, 03 Aug 2016 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल और आप विधायक आसिम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) विधायक आसिम अहमद खान ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


खान के मुताबिक, केजरीवाल और उनके सहयोगी पूरे परिवार को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि निजी लड़ाई में वह परिवार को न घसीटें। साथ ही इस बारे में उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दी है। वहीं, आप ने खान के सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। 

मीडिया से बात करते हुये बुधवार को आसिम अहमद खान ने कहा कि मुख्यमंत्री व उनके सहयोगी मेरे पिता की दुकान पर कुछ औरतों को भेजकर मेरे उपर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन


बीती एक व दो अगस्त को तीन महिलाओं ने उनकी पिता की मीना बाजार दुकान में बदतमीजी की। दूसरी तरफ दो अगस्त की रात्रि को शराब पीकर तीन लोग दरियागंज स्थित हमारे आवास पर पहुंचे और चौकीदार सत्यप्रकाश को धमकाते हुये मेरे बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

'जो करना है मेरे साथ करें..परिवार को न घसीटे'

आसिम अहमद खान
खान ने बताया कि जानकारी मिलने पर जब वह बाहर निकले तो केजरीवाल के नाम पर उन्होंने धमकी दी और मेरी गन छीनने की कोशिश की। तीनों ने दोबारा केजरीवाल का नाम लेने पर जान से मारने की धमकी दी।

खान ने बताया कि इस बारे में जामा मस्जिद व दरियागंज थाने समेत मध्य जिला उपायुक्त को शिकायत दे दी है। साथ ही दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। 

आसिम ने कहा कि मुख्यमंत्री का झगड़ा मेरे साथ है। उन्हें जो करना है वह मेरे साथ करें। इस मामले में मेरे पिता या परिवार को घसीटने का प्रयास क्यों किया जा रहा है। 

इस बारे में आप प्रवक्ता दीपक वाजपेयी का कहना है कि भ्रष्टाचार में पकड़ा गया हर आदमी आप का विरोधी होता है। ऐसे में भ्रष्टाचार करके अपना मंत्री पद गंवाने वाले खान का दर्द समझ में आता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें