फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से परेशान आप के मंत्री ने अनिल अंबानी को पत्र लिख बुलाया दिल्ली

Wed, 15 Jun 2016 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अनिल अंबानी
विज्ञापन
दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने बिजली कटौती और बिजली वितरण कंपनियां राजधानी और यमुना पावर लिमिटेड की कार्यप्रणाली से खफा होकर रिलायंस एडीए ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को पत्र लिखकर बुलाया है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि आपके (रिलायंस) मैनेजर और इंजीनियर या तो काम करने में अयोग्य हैं अथवा काम नहीं करना चाहते। पत्र में कहा गया है कि बार-बार कहने के बाद भी दिल्ली में लगातार बिजली कटौती हो रही है।

 ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से अनिल अंबानी को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि राजधानी और यमुना पावर लिमिटेड में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता भी है। इसका खुलासा कैग ने भी अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट में किया गया है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि दिल्ली में पिछले कुछ सप्ताह से जबरदस्त बिजली कटौती हो रही है। डिस्कॉम्स की ओर से बिजली कटौती के संबंध में सही जानकारी तक नहीं उपलब्ध कराई जा रही है।

पत्र में कहा गया कि कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से भी बातचीत की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। ऐसे में लोकतांत्रिक सरकार चुपचाप मूकदर्शक बनी नहीं रह सकती है।
विज्ञापन


पत्र में यह भी कहा गया है कि हो सकता है पिछली सरकार से आपके अच्छे संबंध हो, लेकिन वर्तमान आप सरकार जनता के हित को लेकर फैसला लेगी।

जरूरत पड़ने पर कड़े कदम उठाने से भी सरकार पीछे नहीं हटेगी। पत्र में अनिल अंबानी से बिजली वितरण में सुधार के लिए भविष्य का रोडमैप भी मांगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें