फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को सड़कों पर क्यों उतरीं राखी

Tue, 31 Dec 2013 12:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में पिछले वर्ष दामिनी के साथ हुई दरिंदगी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे। लेकिन उन दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।
विज्ञापन


केजरीवाल सरकार की महिला व बाल विकास मंत्री राखी बिरला के औचक निरीक्षण में देर रात डीटीसी बसों, बस स्टॉप और सड़कों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं मिले। निरीक्षण के बाद मंत्री ने डीटीसी और दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को फेल करार दिया। साथ ही इसे जल्द सुधारने की बात कही।

वह सबसे पहले उस बस स्टॉप पर पहुंची, जहां से दामिनी ने बस पकड़ी थी। युवा मंत्री वहां आधे घंटे तक बैठी रहीं, लेकिन अंधेरे बस स्टॉप के सामने से रात 11:30 बजे तक कोई पुलिसकर्मी या पीसीआर नहीं गुजरी।
विज्ञापन


जबकि हादसे के एक वर्ष पूरे होने के दिन (महज 15 दिन पहले) वहां पुलिसकर्मी व पीसीआर डयूटी पर तैनात थी। पौने घंटे के बाद वह, बस स्टॉप से कुछ दूर आगे पहुंची जहां वसंत विहार पुलिस स्टेशन के पास मोटरसाइकिल पीसीआर पर पुलिसकर्मी दिखे।

राखी ने इसके बाद विभिन्न रूटों की बसों का भी जायजा लिया। जांच के दौरान सड़कों पर दौड़ रही बसों में एक भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं दिखा। जबकि रात 11 बजे के बाद डीटीसी की बसों में सुरक्षा गार्ड का होना अनिवार्य है।

खास बात यह रही कि रूट नंबर 623 की जिस बस को राखी ने जांचा, उसमें तीन महिला यात्री भी मौजूद रहीं। मंत्री ने उसके बाद कई बस स्टॉप का जायजा लिया, वहां भी सुरक्षा व्यवस्था का आभाव दिखा।

उन्होंने देर रात तक राजधानी की सड़कों का जायजा लिया, जहां अधिकतर स्थानों पर पुलिसकर्मी व पीसीआर नदारद दिखे। राखी के मुताबिक, डीटीसी और दिल्ली पुलिस सुरक्षा मामले में फेल पाई गई हैं। हालांकि उन्होंने सब ठीक करने का वादा भी किया।

डीटीसी की पहली महिला चेयरमैन पदभार संभाला

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनते ही दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (डीटीसी) को पहली महिला चेयरमैन मिली हैं। पदभार संभालते ही देवाश्री मुखर्जी ने परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज से मुलाकात की।

मुखर्जी दोपहर करीब एक बजे इंद्रप्रस्थ मुख्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने सीनियर अधिकारियों से मुलाकात ली और डीटीसी के कामकाज और विभागों की जानकारी ली। 1991 बैच की आईएएस अधिकारी देवाश्री मुखर्जी दिल्ली सरकार के वित्त सचिव अमित यादव की पत्नी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें