फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP ने की व्यवस्था, कोई केजरी को थप्पड़ न मारे!

विज्ञापन
विज्ञापन
अगामी दिल्ली चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी अपने मुखिया के चुनाव प्रचार को लेकर एक खास योजना बना रही है। इसके तहत आप कुछ कार्यकर्ताओं को खासतौर पर इसलिए तैयार किया जाएगा कि वो केजरीवाल पर हमला करने वालों को रोकें।
विज्ञापन


इसमें केजरीवाल की सभा के मंच के आसपास और सुनने वाली भीड़ के पार्टी के उन खास कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा भी पार्टी ने केजरीवाल की चुनावी सभाओं में होने वाले हमलों को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह दिल्ली के देवली में एक जनसभा के दौरान एक युवक ने केजरीवाल पर पत्थर फेंका था। इसके पहले एक युवक ने उन पर अंडे फेंकने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो अब कोई केजरीवाल को थप्पड़ नहीं मार पाएगा!

हालिया घटनाओं और पिछली घटनाओं को ध्यान में रखकर आप ये कदम उठाए हैं। खास बात ये है कि देवली वाली घटना के दौरान भी वहां के उम्मीदवार प्रकाश ने इस पर काम भी किया था।

अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक उन्हें हमले की पहले से आशंका थी। इस‌लिए उन्होंने कुछ आप वॉलनटिअर्स को मंच के आसपास तैनात कर दिया था। इन्हीं वॉलनटिअर्स ने पत्‍थर फेंकने वाले को पकड़ कर बाहर किया था।

बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल पर चुनाव प्रचार के दौरान होने वाले हमलों से अब आप नेता आजिज आग गए हैं। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता ने ये कदम उठाया है। इससे पहले लोकसभा चुनावों में केजरीवाल पर दो बार हमले हुए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें