आम आदमी पार्टी ने आर्थिक मसलों पर राय रखने के लिए नई नीति बनाने की ओर कदम बढ़ाया है।
रविवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में आप की उद्यमियों और व्यापारियों के साथ बैठक में इसे लेकर चर्चा हुई।
इसमें सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो कि पार्टी की आर्थिक नीति बनाने पर काम करेगी। कमेटी में आर्थिक क्षेत्र के जानकारों को जगह दी गई है।
यह भी पढ़ें: LIVE: सड़क से ही सरकार चलाएंगे केजरीवाल
इसमें पर्यावरण और अर्थशास्त्र के जानकार असीम श्रीवास्तव, रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड के पूर्व सीईओ मीरा सान्याल, पृथ्वी रेड्डी, संजीव आगा, अतिसी मारलेना, दिलीप पांडेय और जाने माने आर्थिक मामलों के जानकार लवीश भंडारी को शामिल किया गया है।
यह कमेटी देश के आर्थिक मसलों पर पार्टी की राय तय करेगी। साथ ही उसे सुधारने की दिशा में नीति बनाएगी।