फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेता का फर्जी हस्ताक्षर वाला लेटर आया सामने

Tue, 22 Sep 2015 04:16 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आप विधायक ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर वाला एक पत्र सोशल मीडिया फैल रहा है।
विज्ञापन


इस पत्र के मुताबिक आप विधायक ने दिल्ली राज्य लोक आपूर्ति निगम के इनचार्ज को लिखा है कि उन्हें 26 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज लेकर 30 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा है।

इससे जो भी पैसा उनके पास आया वो उन्होंने पार्टी कोष में जमा करा दिया है। पत्र के अनुसार विधायक ने 1 और 2 सितंबर को प्याज खरीदकर 30 रुपए में बेचा।
विज्ञापन

'स्टांप और लेटरहेड भी जाली'

आप विधायक के मुताबिक उन्हें इस मामले की जानकारी हाल ही में हुई। जिसके चलते उन्होंने उत्तम नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बाल्यान ने कहा कि पत्र के हस्ताक्षर, स्टांप और लेटरहेड तक सब फर्जी है। उन्होंने ऐसा कोई पत्र लिखा ही नहीं है। वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि पार्टी या सरकार की ओर से किसी विधायक को प्याज खरीदने की जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। ये पत्र पूरी तरह से फर्जी है।

इतना ही नहीं इस पत्र के आधार पर बाल्यान को दोषी भी नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि इसकी भाषा समझ से बाहर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें