फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सड़क पर उतरेंगे आप नेता, मनाएंगे धोखा दिवस

Sat, 16 Nov 2019 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) शनिवार को अनधिकृत कॅालोनियों में भाजपा के खिलाफ धोखा दिवस मनाने जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अलग-अलग कॉलोनियों में मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। 

विज्ञापन


आप का आरोप है कि कांग्रेस की तरह केंद्र सरकार भी चुनाव से पहले अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के नाम पर धोखा देने में जुटी है। मालिकाना हक देने की जगह भाजपा आन लाइन रजिस्ट्रेशन नंबर बांट रही है। दिल्लीवालों को इस झूठ की जानकारी देने के लिए आप नेता सड़क पर उतरेंगे।

पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने आरोप लगाया कि भाजपा अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों से झूठ बोल रही है। जिस तरह पहले की कांग्रेस सरकार ने लोगों को प्रोविजनल सर्टीफिकेट पकड़ाया था, उसी तरह भाजपा अब रजिस्ट्री के नाम पर आन लाइन रजिस्ट्रेशन नंबर का झुनझुना थमा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें