फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आप नेताओं के घर व कार्यालयों पर रखी जा रही नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम की गिरफ्तारी का मामला-
विज्ञापन

विरोध- प्रदर्शन रोकने के लिए सादी पोशाक में पुलिसकर्मी तैनात
लुटियन की दिल्ली में किसी भी सूरत में प्रदर्शन नहीं करने देने के सख्त आदेश
पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से आप नेताओं व कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। इनपुट हैं कि आप नेता व कार्यकर्ता दिल्ली में गिरफ्तारी को लेकर बड़ा विरोध-प्रदर्शन व चक्काजाम कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस आप के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए खास रणनीति बना रही है। पुलिस विरोध- प्रदर्शन की सुगबुगाहट होने पर ही दबा देती है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि लुटियन की दिल्ली में किसी तरह का प्रदर्शन न हो पाए।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आप के बड़े नेताओं की घरों व कार्यालयों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हर नेता के घर के पर तीन से चार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिसकर्मी इन नेताओं की आवाजाही, कार्यक्रम व किसी से मिल रहे हैं इस पर नजर रख रहे हैं। इसके अलावा पुलिस स्थानीय मुखबिरों के जरिए भी आप नेताओं पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम व एचएम आवासों की सुरक्षा बढ़ाई गई-
दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास, कार्यालय, केंद्रीय गृहमंत्री आवास समेत सभी वीवीआईपी जगहों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस को इनपुट मिले है कि आप कार्यकर्ता इन वीवीआईपी जगहों पर जाकर प्रदर्शन व हुड़दंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें