फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप-कांग्रेस के नेता भाजपा में हुए शामिल, मनोज तिवारी ने किया स्वागत

Wed, 17 Jul 2019 08:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Manoj Tiwari - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विपक्षी दलों से नेताओं का अपनी ओर खींचने की सियासी चाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब तक पूरी तरह से कामयाब रही है। बुधवार को भी आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा में शामिल हुए। आप के मजदूर कर्मचारी संयुक्त संघ के अध्यक्ष संजीव जावा और कांग्रेस पार्टी के बख्तावरपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुदेश कुमार अपने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इनका पार्टी में स्वागत किया। सुदेश कुमार नरेला विधानसभा से तीन साल लगातार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन


वहीं मोहम्मद इस्माइल, सलमान, अजहर, नइम, मोहम्मद अख्लाख उर्फ राजू भाई, इकरार अहमद, मोहम्मद असलम, मोहम्मद इमरान, एम ए खान, हाजी चौधरी और मुबारक साहिब इत्यादि कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनता विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सत्ता में बैठी नकारात्मक विचारों वाली केजरीवाल सरकार ने राजधानी का बुरा हाल कर दिया है। 

आम आदमी पार्टी के मजदूर कर्मचारी संयुक्त संघ के अध्यक्ष संजीव जावा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होने के बाद भाजपा में शामिल हुए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए वे पूरी दम लगा देंगे। कांग्रेस पार्टी के बख्तावरपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुदेश कुमार ने कहा कि केजरीवाल सरकार जनता विरोधी है। प्रदूषण से लेकर जलसंकट तक तक से दिल्ली के लोग परेशान हैं। प्रदेश कार्यालय में नए कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें