फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप में इस्तीफे की झड़ी, संजय सिंह और दुर्गेश ने केजरीवाल को भेजा इस्तीफा

Thu, 27 Apr 2017 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एमसीडी चुनाव में कुल 48 सीटों पर‌ ही सिमट कर रह गई आम आदमी पार्टी के अंदर से एक के बाद एक इस्तीफे की पेशकश आ रही है।
विज्ञापन


अलका लांबा और दिलीप पांडेय के बाद अब पार्टी की पंजाब यूनिट पर के अध्यक्ष संजय सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे ‌द‌िया है। उन्होंने अपना इस्तीफा केजरीवाल को भेज द‌िया है। उनके सात ही पंजाब के सह प्रभारी दुर्गेश ने भी अपने पद से इस्तीफा दे द‌िया है। मैंने पंजाब के प्रभारी पद से अपना इस्तीफ़ा राष्ट्रीय संयोजक @ArvindKejriwal जी को दे दिया है, दुर्गेश ने भी सह प्रभारी पद छोड़ा। — Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) April 27, 2017
विज्ञापन



आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने कल दिया था इस्तीफा
दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप की करारी हार के बाद इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। विधायक अलका लांबा के इस्तीफे की पेशकश के बाद पार्टी के प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है। दिलीप पांडेय ने निगम चुनावों के हार की जिम्मेदारी खुद पर ली है।
विज्ञापन

हार की ली ज‌िम्मेदारी

दिलीप पांडेय
पार्टी की करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दिलीप पांडेय ने कहा कि उन्होंने आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी भी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दे दी है। पांडेय ने केजरीवाल से गुजारिश की है कि वह इस पर जिम्मेदारी को किसी और नेता को सौंप दें।

बता दें कि लोक सभा चुनाव के बाद दिलीप पांडेय को पार्टी ने संयोजक पद की जिम्मेदारी दी थी। इनके पद पर रहते हुए पार्टी ने 2015 का विधानसभा चुनाव लड़ा और 70 में से 67 सीटें जीतकर सत्ता पर काबिज हुई।

निगम चुनाव से पहले आप ने आशीष तलवार को दिल्ली प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया था। पार्टी ने दोनों को प्रचार अभियान की रणनीति तैयार करने और इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी थी।

चुनाव परिणाम आने से दो दिन पहले ही दिलीप पांडे ने आशंका जताई थी कि एक्जिट पोल में भाजपा की जीत दिखाकर कोशिश हो रही है कि ईवीएम से छेड़छाड़ से हुई जीत को सही साबित किया जा सके।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें