फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP का बड़ा आरोप: केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही भाजपा, वे धमकी दे रहे- जहां जाएंगे, वहीं करेंगे हमला

Sat, 26 Oct 2024 06:04 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल से चुनाव न जीतने पर भाजपा ने अब उन्हें खत्म करने का रास्ता चुना है। इस वजह से उन्हें ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग कर जेल में डाला था। उनकी इंसुलिन रोकी, अब जान की दुश्मन बन गई है। भाजपा खुलेआम धमकी दे रही है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर हमला बोला है। आप नेताओं का आरोप है कि हमला करने वाले भाजपा के लोग हैं। इसमें मुख्य आरोपी भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित सहरावत है। आप का दावा है कि आरोपी की फोटो सोशल मीडिया में गृहमंत्री अमित शाह के साथ है। वहीं, दूसरा आरोपी भाजपा युवा मोर्चा का महामंत्री अरुण ध्राल है।

विज्ञापन

आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल से चुनाव न जीतने पर भाजपा ने अब उन्हें खत्म करने का रास्ता चुना है। इस वजह से उन्हें ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग कर जेल में डाला था। उनकी इंसुलिन रोकी, अब जान की दुश्मन बन गई है। भाजपा खुलेआम धमकी दे रही है। संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस हमलावरों के सामने हाथ जोड़े खड़ी थी। 

शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर संजय सिंह ने कहा कि भाजपा द्वेष और हिंसा की राजनीति में इस कदर आगे बढ़ चुकी है कि अब केजरीवाल की जान लेने पर अमादा है। आप और केजरीवाल की राजनीति को खत्म करने का यह कोई पहला प्रयास नहीं है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि जहां जाएंगे, वहीं हमला करेंगे।

आप का अभियान जारी रहेगा : संजय सिंह
संजय सिंह ने दावा किया कि शुक्रवार को विकासपुरी में जो हुआ उसमें पुलिस की मिलीभगत सामने आ रही है। केजरीवाल पर हमला करने के बाद इन लोगों का मनोबल इतना बढ़ा है कि ये लोग वीडियो में खुलेआम कह रहे हैं कि जहां भी केजरीवाल जाएंगे, वहां उनके ऊपर हमले होंगे। सिंह ने कहा कि केजरीवाल को एक खरोंच भी लगती है या कुछ भी होता है तो इसके लिए जनता अपना बदला लेगी। उन्होंने कहा कि आप का अभियान जारी रहेगा, वह रुकेगा नहीं।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जो पार्टी चुनाव हार रही होती है वो दूसरी पार्टी के नेता पर हमला करवाती है। भाजपा को केजरीवाल पर हमले की आलोचना करनी चाहिए थी लेकिन विजेंद्र गुप्ता और वीरेंद्र सचदेवा इसे सही ठहरा रहे हैं। ये जिन दो भाजपा के लोगों ने केजरीवाल पर हमला करने के बाद नाच रहे थे वो भाजपा की तरफ से पार्षद का चुनाव हार चुके हैं। 

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल और उनकी राजनीति को रोक नहीं सकती। उन्होंने हरसंभव कोशिश की, लेकिन उन्हें रोक नहीं पाए, इसलिए बीजेपी अब केजरीवाल जी को रास्ते से हटाना चाहती है। कल भाजपा ने अपने दो गुंडे पदाधिकारियों को काम पर लगाया और उन्हें अरविंद केजरीवाल जी पर हमला करने के लिए कहा। भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं को खुद पर शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा को बदनाम करने की नाकाम कोशिश कर रही आप : विजेंद्र गुप्ता
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को भाजपा को बदनाम करने की साजिश बताया है। कहा है कि हर साल चुनाव नजदीक आने पर इस तरह का उनपर हमला सुनने को मिलता है। हैरानी इस बात की है कि भाजपा पर आरोप लगाने वाली आम आदमी पार्टी ने इस हमले की शिकायत तक पुलिस में दर्ज नहीं करवाई। इसी से पता चलता है कि आप पार्टी लोगों के बीच एक खास नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है ताकि विक्टिम कार्ड खेलकर लोगों को गुमराह किया जा सके और उनकी सहानुभूति प्राप्त की जा सके। उन्होंने कहा कि अपना घटता हुआ जनाधार देखकर आम आदमी पार्टी के नेता घबराहट महसूस कर रहे हैं और इस तरह के प्रयासों से जनता में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें