फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP की राखी बिड़लान ने दिखाया वीवीआईपी रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के वीआईपी मतदाता वोट डालने के लिए लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे लेकिन आम आदमी पार्टी की राखी बिड़लान ने इसकी कोई परवाह नहीं की।
विज्ञापन


मंगोलपुरी के पोलिंग बूथ पर लाइन को नजरअंदाज करते हुए उत्तर-पश्चिम दिल्ली प्रत्याशी बिड़लान सीधे मतदान कक्ष में पहुंचीं और वोट डाला।

राखी बिड़लान की इस हरकत से लाइन में खड़े लोग खासे नाराज हो गए। मतदाताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बिड़लान का रवैया आम आदमी जैसा नहीं है।

'सोनिया-राहुल से सीख लें राखी'

राखी बिड़लान गुरुवार सुबह करीब नौ बजे मंगोलपुरी यू-ब्लाक स्थित सर्वोदय स्कूल के पोलिंग स्टेशन पर AAP की टोपी लगाकर पहुंची। उस समय बूथ पर पुरुष व महिला मतदाता अलग-अलग लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

आरोप है कि बिड़लान लाइन में खड़ी होने की जगह सीधे बूथ के अंदर गईं और मतदान किया। AAP नेता के वोट देने के इस तरीके पर कतार में खड़े पुरुष मतदाता खासे नाराज हुए।

लाइन में खड़े एक वोटर ने बताया कि सोनिया गांधी हो या राहुल गांधी, वह जब अपना वोट डालने जाते है तो लाइन में लग के जाते हैं न कि लाइन तोड़कर राखी को उनसे सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन

राखी ने दी सफाई

हालांकि इस मामले में राखी बिड़लान का कहना है कि वह सीधे आकर लाइन में लगी थी। लेकिन वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें आगे जाकर मतदान को कहा।

उन्होंने कहा कि इस बारे में महिलाओं की दलील थी कि उन्हें अपना कीमती समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। इसी वजह से वह आगे गईं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें