फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का इकलौता चिराग, बन गया आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के राजस्थान मॉड्यूल का पर्दाफाश कर जिन कथित आतंकियों को गिरफ्तार किया है, उनके बारे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने अपने खुलासे में बताया है कि इनमें से ज्यादातर अपने परिवार के इकलौते चिराग हैं। ये अच्छे परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। इन लोगों ने इतनी खतरनाक साजिश रची थी कि अगर ये कामयाब हो जाते तो देश में बड़े पैमाने पर तबाही होती।

बीते दिनों दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर इन आतंकियों को गिरफ्तार किया था।

7 आतंकी हैं घर के इकलौते चिराग

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मो. वकार, साकिब अंसारी, मारूफ, अद्दास, वाहिद, उमर और सज्जाद परिवार के इकलौते चिराग बताए जा रहे हैं। ज्यादातर युवकों को मारूफ ने आतंकवाद के रास्ते पर धकेला था।

पुलिस अधिकारी मानते हैं कि ज्यादातर युवक अपने घरों से बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे थे। इनको जेहाद के नाम पर इतना भड़काया गया कि ये फिदायीन तक बनने को तैयार हो गए।

पुलिस इनको अब उन जगहों पर लेकर जा रही है, जहां-जहां ये रह रहे थे। जहां इन लोगों ने विस्फोटक व बम बनाने का सामान खरीदा था।
विज्ञापन

यहां से खरीदा था तबाही का सामान

पुलिस तहसीन अख्तर को बेंगलूरू लेकर गई थी। वहां उसने पुराना लैपटॉप बेचा था और नया खरीदा था। उसे कर्नाटक, मन्नाड आदि जगहों पर भी पुलिस ले जा चुकी है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आतंकियों को कुछ दिन में जयपुर व जोधपुर लेकर जाएगी। आतंकियों ने तबाही का ज्यादातर सामान इन दो शहरों से खरीदा था।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यदि समय रहते इनका पर्दाफाश न होता तो ये लोग देश के कई हिस्सों में तबाही मचा सकते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें