दिल्ली के एक इलाके में आम आदमी पार्टी (आप) विधायक मनीष सिसोदिया गुमशुदा होने का दावा किया जा रहा है। ये इलाका पटपड़गंज।
यहां के लोगों को लग रहा है कि आप नेता मनीष सिसोदिया खो गए हैं। इसीलिए इलाके में जगह-जगह इस तरह के पोस्टर गए हैं, जिनमें सिसोदिया को गुमशुदा होने की बात लिखी हुई है।
यही नहीं, पोस्टर लगाने वाले ने बाकयदा अपना नाम और मोबाइल नंबर भी दे रखा है, ताकि मनीष को ढूंढकर लाने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जा सके।