फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आप नेता ने पुलिस से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर एफआईआर की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पर आप प्रदेशाध्यक्ष ने एक्स पर की पोस्ट, फेशियल रिकग्निशन से आपराधिक रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाब में हुए पेपर लीक मामले में दिल्ली में आप मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसमें बैरिकेडिंग तोड़ने और हंगामा करने पर आप प्रदेश अध्यक्ष सौरव भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

आप प्रदेश अध्यक्ष सौरव भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आप मुख्यालय पर हुए भाजपाइयों के प्रदर्शन का वीडियो डाला है। उसमें भाजपा के प्रदर्शन को दिखाया गया है। सौरव भारद्वाज ने पोस्ट में डीसीपी नई दिल्ली को टैग करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। पोस्ट में पुलिस से कहा गया है कि फेशियल रिकग्निशन के जरिए प्रदर्शन में शामिल लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें