फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jail Ka Jawab Vote Se: बिना केजरीवाल के पहली बार AAP का चुनावी कैंपेन लॉन्च, पार्टी नेताओं ने जारी किया पोस्टर

Mon, 08 Apr 2024 12:35 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी ने अपना चुनावी कैंपेन लॉन्च कर दिया है। पार्टी की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया। आप का नारा 'जेल का जवाब वोट से' है।
विज्ञापन
आप का चुनावी कैंपेन लॉन्च - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने बिना अरविंद केजरीवाल के पहली बार चुनावी कैंपेन लॉन्च कर दिया है। पार्टी की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर पर 'जेल का जवाब वोट से' का नारा दिया गया है। इस कैंपेन को आप संजय सिंह और पार्टी संगठन महामंत्री संदीप पाठक और प्रदेश संयोजक गोपाल राय और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लॉन्च किया है।
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप नेता संदीप पाठक ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाई है। अब जिम्मेदारी हम पर है। दिल्ली के दो करोड़ लोगों पर है। जिनके लिए अरविंद केजरीवाल ने सब कुछ दांव पर लगा दिया है, चाहे वह मंत्री हों या सरकार।
विज्ञापन

लेकिन दिल्ली के लोगों के लिए अपना संघर्ष कभी नहीं रोका। दिल्ली में शुरू हुई ईमानदार राजनीति को खत्म करने की साजिशें चल रही हैं। लेकिन अगर दिल्ली ने ऐसी राजनीति को जन्म दिया है, तो इसकी रक्षा करना दिल्ली की जिम्मेदारी है। पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही है और हमें अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें