फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'आप' की कैंटीन में सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना!

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तमिलनाडु की तर्ज पर दिल्ली में गरीबों के लिए सस्ते में भरपेट खाना मिल सकेगा। इसके लिए दिल्ली सरकार आम आदमी पार्टी कैंटीन लांच कर रही है। जहां पांच से दस रूपए में सस्ता खाना मिलेगा।
विज्ञापन


पार्टी नेता आशीष खेतान ने कहा कि पार्टी गरीबों के लिए ये योजना लेकर आई है। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली में शीला दीक्षित आहार योजना पहले से चल रही थी।

जिसे खत्म कर दिया गया है। जिस तमिलनाडु की तर्ज पर दिल्ली में आप कैंटीन योजना शुरू की जा रही है, उस अम्मा कैंटीन ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। चेन्नई के अंदर जयललिता ने गरीबों के लिए भरपेट खाने की ये योजना शुरू की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

यहां भी मिलता है सस्ता खाना

अम्मा कैंटीन में सुबह के नाश्ते के लिए गर्म इडली के साथ 1 रूपए में सांभर देने की योजना थी। वहीं लंच में 3 और 5 रूपए में दही चावल, और सांभर चावल इस कैंटीन में मिलता है।

तमिलनाडु एक ऐसा अकेला राज्य नहीं है जहां सस्ते खाने के लिए योजना चलाई जा रही हो। झारखंड में भी इस तरह की मिलती जुलती 'दाल-भात' योजना शुरू की गई थी।

जिसमें गरीबों को 5 रूपए में खाना खिलाया जाता है। हालांकि अर्जुन मुंडा सरकार में शुरू हुई ये योजना उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरती रही। अब तमिलनाडु और झारखंड के बाद दिल्ली में भी सस्ता खाना उपलब्ध कराने के लिए आप कैंटीन की ये योजना शुरू की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें