फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' को मिल रहा है वामपंथी दलों का समर्थन

Thu, 05 Feb 2015 07:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग चैनलों की ओर से दिखाए जा रहे सर्वे से गदगद आम आदमी पार्टी को एक और खुशी मिली है। वामपंथी दलों ने आप का साथ देने का फैसला किया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और अन्य वामपंथी पार्टियों ने दिल्ली की 70 सीटों में से 14 को छोड़कर बाकी पर आप के उम्मीदवार को समर्थन देने की बात कही है।
विज्ञापन


वामपंथी दलों ने भाजपा विरोधी मतों के विभाजन को रोकने के लिए आप को समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व में साम्प्रदायिक व राष्ट्रविरोधी ताकतें दिल्ली की सत्ता पर कब्जा करना चाहती है।

यही नहीं उन्होंने भाजपा पर कॉरपोरेट ताकतों के साथ मिलकर देश विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप लगाया। वामपंथी दलों ने आम आदमी पार्टी की इस बात का स्वागत किया है कि उसने राजनीति में अपराधीकरण तथा चुनाव में धन-बल और कालेधन के प्रयोग का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें