फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों के लिए 60 हजार जवानों की हुई तैनाती

Thu, 05 Feb 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में 7 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बलों की 100 से अधिक कंपनियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


वहीं पड़ोसी राज्यों से होमगार्ड भी बुलाए गए हैं। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी, वेबकास्टिंग (लाइव वॉचिंग) और माइक्रो ऑब्जर्वर कड़ी निगाहें रखेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दो सौ से अधिक बूथों को रिजर्व में रखा गया है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की करीब आधी फोर्स राजधानी में चुनाव ड्यूटी पर तैनात रहेगी। अतिरिक्त सुरक्षा बलों में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ समेत अन्य बलों को सिक्योरिटी व्यवस्था में लगाया गया है।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक इस बार 2527 पोलिंग स्टेशन के अंदर करीब 12 हजार पोलिंग बूथ बनाए जा रहे हैं। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की संख्या पिछली बार 677 के मुकाबले इस बार 695 हो गई है जिसमें सबसेे अधिक 101 संवेदनशील और 56 अतिसंवेदनशील बूथों की पहचान उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई है।

साथ ही चुनाव आयोग ने कड़ी नजर रखने के लिए प्रत्येक बूथों में लाइव वॉचिंग के लिए कैमरे लगाए हैं जहां से मतदान को लाइव देखा जा सकेगा। अधिकारी ने बताया कि राजधानी के हर जिले में सतर्कता विभाग को भी आगाह कर दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें