फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानतुल्लाह की पुलिस रिमांड बढ़ी, कोर्ट के बाहर हुई पीएम के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 25 Jul 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार आप विधायक अमानतुल्लाह खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान की पुलिस रिमांड अदालत ने सोमवार को एक दिन के लिए बढ़ा दी। पुलिस ने धमकी देने वाले लड़के, स्टिंग करने वाले और अपराध में इस्तेमाल कार की बरामदगी के लिए विधायक की रिमांड दो दिन बढ़ाने का आग्रह किया था। 
विज्ञापन


साकेत जिला अदालत के महानगर दंडाधिकारी शीतल चौधरी ने पुलिस व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद एक दिन रिमांड बढ़ाने को मंजूरी दे दी। 

इससे पहले बचाव पक्ष ने पुलिस की अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि यह मामला शुरुआत में जमानती धाराओं में दर्ज किया था। लेकिन, विधायक को गिरफ्तार करना था, इसलिए इसमें गैर इरादतन हत्या की कोशिश की गैर जमानती धारा जोड़ी गई। 

'लड़कों से दुष्कर्म करवाकर जलाकर मरवाने की दी थी धमकी'

अमानतुल्लाह खान - फोटो : PTI
इसके बारे में आरोपी को कुछ नहीं बताया गया और न गिरफ्तारी से पहले नोटिस दिया गया। गौरतलब है कि पुलिस ने ओखला से विधायक अमानतुल्लाह को रविवार सुबह गिरफ्तार किया था। 

उनके खिलाफ एफआईआर पुलिस ने स्थानीय निवासी महिला की शिकायत पर दर्ज की थी। महिला का आरोप था कि बिजली की शिकायत करने विधायक के घर गई थी। 

उसके घर के बाहर एक युवक ने उसे नेतागिरी न करने और सटला अफगानपुर के लड़कों से दुष्कर्म करवाकर जलाकर मरवाने की धमकी दी थी। लड़के ने कहा कि विधायक ने उससे ऐसा कहने को कहा है।
विज्ञापन

समर्थकों ने की कोर्ट के बाहर प्रधानमंत्री व संघ के खिलाफ नारेबाजी

आप विधायक के समर्थक - फोटो : अमर उजाला
मामले की सुनवाई के दौरान काफी संख्या में विधायक के समर्थक कोर्ट व बाहर मौजूद रहे। विधायक को पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद यह लोग कोर्ट से बाहर आए।

लोगों ने कोर्ट के बाहर प्रधानमंत्री, भाजपा व संघ विरोधी नारे लगाए। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार सुबह से साकेत कोर्ट ओर जाने वाले रास्तों पर पहरा लगा दिया। 

वहीं दोपहर के समय कोर्ट की ओर से जाने वाली रोड के एक कैरिज वे को बंद कर दिया गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें