दिल्ली में डेंगू की समस्या को रोक पाने में असमर्थ हो जाने पर और राजधानी में डेंगू से बदतर हालत होने के बाद अब आम आदमी पार्टी की सरकार चीन से इस मामले में मदद लेगी।
दिल्ली सरकार इसके लिए एक विशेषज्ञों का दल चीन भी भेजने वाली है। सरकार की दिल्ली डायलॉग कमीशन आशीष खेतान की अध्यक्षता में अगले महीने दक्षिण चीन के गुआंगझू प्रांत जाने वाले हैं।
यहां जाकर वो चीन की टेक्नोलॉजी का अध्ययन करेंगे कि कैसे वो डेंगू से लड़ते हैं। हालांकि वैज्ञानिक समुदाय चीन की इस टेक्नोलॉजी से इत्तेफाक नहीं रखता है और इसे असरदार भी नहीं मानता है।
इसके बावजूद आप सरकार ने चीन जाना तय किया है। हालांकि इस पर चीन के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस टेक्नोलॉजी से वहां डेंगू के केस में 90 प्रतिशत की कमी आई है।