फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम मजदूरी को लेकर AAP सरकार सख्त, विभागों से 20 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट

Wed, 12 Apr 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के विभाग में नई न्यूनतम मजदूरी लागू करने को लेकर मंगलवार को श्रममंत्री गोपाल राय ने 45 विभागों की बैठक ली। इसमें 20 अप्रैल तक न्यूनतम मजदूरी लागू करने की अनुपालना रिपोर्ट मांगी गई। बैठक में शामिल विभागों से कहा गया कि अपने ठेकेदारों की जांच भी करें।
विज्ञापन


उपराज्यपाल अनिल बैजल ने गत माह न्यूनतम मजदूरी में 37 फीसदी वृद्धि के साथ नई न्यूनतम मजदूरी की अधिसूचना जारी की थी जो लागू हो चुकी है। 

नई अधिसूचना के हिसाब से अकुशल मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी अब 9724 रुपये से बढ़कर 13,350 रुपये हो गई है। अर्ध कुशल मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 10, 764 रुपये से बढ़कर 14, 698 रुपये और कुशल मजदूरों की 11, 830 रुपये से बढ़कर 16, 182 रुपये हो गई है। बैठक में शामिल ठेकेदारों से कहा गया कि नियम का उल्लंघन न करें। 
विज्ञापन

पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ने बनाई थी कमेटी

केजरीवाल और सिसोदिया - फोटो : PTI
बता दें कि केजरीवाल सरकार ने पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा बनाई गई 15 सदस्यीय समिति की इस संबंध में की गई सभी सिफारिशों को मंजूर कर लिया।

समिति का गठन न्यूनतम मजदूरी में संशोधन की सिफारिशें देने के लिए पिछले साल किया गया था। यह दूसरा मौका है जब दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने को मंजूरी दी है।

पूर्व उपराज्यपाल ने पिछले साल सितंबर में राज्य सरकार द्वारा नियुक्त समिति की सिफारिशों को निरस्त कर दिया था। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने समिति गठित करने के लिये उनकी पूर्वानुमति नहीं ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें