फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का वार, सस्ते पेट्रोल से कमा रही सरकार

Tue, 06 Jan 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल की कीमतों पर आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें जिस हिसाब से गिर रही हैं, उससे देश में पेट्रोल 40 रुपये से नीचे होना चाहिए।
विज्ञापन


पार्टी का आरोप है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों से जनता को सस्ता पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। पार्टी ने इस बारे में आम लोगों से सोशल नेटवर्किंग साइट पर सुझाव भी मांगे हैं।

आप का कहना है कि जनवरी 2014 से जनवरी 2015 के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 46 फीसदी गिरी हैं। खास बात है कि सबसे तेज गिरावट मौजूदा सरकार के समय में आई है।
विज्ञापन


फिर भी, देश में तेल सिर्फ 14 फीसदी सस्ता हुआ है। जुलाई 2014 में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73 रुपये से गिरकर फिलहाल 61 रुपये पर आ सकी है, जबकि कंगाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान में पेट्रोल 29 फीसदी सस्ता हुआ है। पार्टी का कहना है कि सस्ते पेट्रोल पर कमाई मौजूदा केंद्र सरकार की हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें