फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में AAP को मिलेगी बस 1 सीट!

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधान सभा में अप्रत्याशित 28 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनावों में कोई करिश्मा करने नहीं जा रही है। एक बड़े ओपिनियन पोल में इसका खुलासा हुआ है। पोल के अनुसार दिल्ली की सात सीटों में आप को बस एक पर जीत मिलेगी।
विज्ञापन


ओपिनियन पोल के मुताबिक दिल्ली हुए रिकार्ड मतदान में करीब 27 फीसदी वोट आम आदमी पार्टी को मिले हैं। लेकिन इसके बावजूद पार्टी बस एक सीट पर ही जीत दर्ज कर पाएगी।

सूत्रों के अनुसार आप नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर अपनी जीत पक्की मान रही थी। नई दिल्ली सीट पर आप के आशीष खेतान की टक्कर बीजेपी की मिनाक्षी लेखी और कांग्रेस के अजय माकन से है। पश्चिमी दिल्ली में आप के जरनैल सिंह की टक्कर बीजेपी के परवेश वर्मा और कांग्रेस के महाबल मिश्रा है। जबकि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आप के प्रो. आनंद कुमार का मुकाबला बीजेपी के मनोज तिवारी और कांग्रेस के जेपी अग्रवाल है।
विज्ञापन

कांग्रेस का सूपड़ा साफ!

दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने की चर्चाओं को इस ओपिनियन पोल ने और बल दे दिया है। पोल के मुताबिक पिछली बार दिल्ली की सातों सीटें जीतने वाली कांग्रेस को इस बार एक भी सीट पर जीत नसीब नहीं होगी।

हालांकि पार्टी नई दिल्ली सीट पर अपने जीत को लेकर पूरी तरह संतुष्ट है, लेकिन ओपिनियन पोल इससे इतर परिणाम आने की ओर इशारा कर रहा है। पोल के अनुसार इस बार कांग्रेस को महज 14 फीसदी वोट मिले हैं, ज‌बकि किसी भी सीट पर जीत नहीं मिलने वाली है।

दरअसल चुनाव के ऐन पहले जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी की ओर से मुस्लिमों से कांग्रेस को वोट करने की अपील करने बाद कांग्रेस की कुछ उम्मीदें जगी थी। लेकिन पोल के मुताबिक ऐसा कुछ होने नहीं जा रहा है।

बीजेपी को मिलेगी 6 सीट!

मोदी फॉर पीएम का नारा लेकर दिल्ली में चुनाव लड़ने वाली बीजेपी को भारी जीत मिलने वाली है।

इस बड़े ओपिनियन पोल की मानें तो दिल्ली में बीजेपी को बड़ी जीत मिलने वाली है। पार्टी को दिल्ली की कुल सात सीटों में छह पर जीत मिलेगी। ओपिनियन के अनुसार इस बार हुई वोटिंग में बीजेपी 42 प्रतिशत वोट मिले हैं।

खैर अब रोचक बात ये हो गई कि वह कौन सी सीट है जिस पर आप ने बीजेसी जीत छीन ली है।
विज्ञापन

एनडीटीवी और हंसा रिसर्च ग्रुप का ओपिनियन पोल

एनडीटीवी और हंसा रिसर्च ग्रुप ने यह ओपीनियन पोल कराया है। इस सर्वे के मुताबिक 16वीं लोकसभा में भाजपा को 34.5 फीसदी वोट मिलेंगे जबकि कांग्रेस को 25.6 फीसदी वोट से संतोष करना पड़ेगा।

इस सर्वे में 350 से ज्यादा लोकसभा सीटों के दो लाख से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपल्स के आधार पर लोकसभा की सभी 543 सीटों के नजीतों के बारे में बताया गया है।

जिसमें दिल्ली की 7 सीटों पर BJP को भारी बढ़त की संभावना जताई गई है। इसमें BJP 6 (+6) Cong 0 (−7), AAP 1 (+1) मिलने की संभावना है। जबकि दिल्ली का वोट फोरकास्ट : बीजेपी 42%, Cong 14% आप 27% वोट मिलने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें