फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम सत्ता से बेदखल करेगी ‘झाड़ू’

Tue, 24 Dec 2013 03:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी नगर निगम के विपक्षी नेता मुकेश गोयल ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पार्षदों को चेताया कि झाड़ू सही से लगवानी शुरू कर दें, अन्यथा ‘झाड़ू’ निगम की सत्ता से बेदखल कर देगी।
विज्ञापन


मुकेश गोयल सोमवार को उत्तरी निगम के बजट पर शुरू हुई चर्चा में शामिल थे। उन्होंने पिछले एक वर्ष के कार्यकाल और हाल ही में आयुक्त की ओर से अगले वर्ष के प्रस्तुत किए बजट प्रस्ताव को लेकर भी भाजपा को निशाना बनाया।

गोयल ने आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी टैक्स एवं पार्किंग फीस में बढ़ोतरी संबंधी लाए गए प्रस्तावों पर सत्तारूढ़ भाजपा पार्षदों की सहमति है, मगर अब भाजपा पार्षद इस मामले में राजनीति कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अब दोनों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को रद्द करने की बातें कर रहे हैं। उन्होंने सफाई के काम में खामियां गिनाते हुए अधिकारियों पर भी निशाना साधा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें