मुख्यमंत्री आवास के सौंदर्यीकरण को लेकर मचे घमासान के बीच भाजपा के आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। आप नेता राघव चड्ढा ने भाजपा पर करारा प्रहार किया है। इस दौरान राघव चड्ढा ने कई सवाल भी उठाए। राघव चड्ढा ने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से ऐश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि 1300 करोड़ में नया महल, 8400 करोड़ का जहाज, 1500 का विदेशी दौरा, 90 में निवास का सौंदर्यीकरण, 56 करोड़ में योगा इवेंट की सजावट, 10 करोड़ में कर्नाटका में 1 hr का उद्घाटन किया। इस उन्होंने कहा कि इनकी मौज-मस्ती और ऐश के खिलाफ आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी।
राघव राघव चड्ढा ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें एक छोटे से सूबे के बहुत पढ़े-लिखे मुख्यमंत्री से बहुत डर लगता है। उस सूबे के लोग अपने मुख्यमंत्री से बहुत खुश हैं क्योंकि उस पढ़े-लिखे सीएम ने मोहल्ला क्लीनिक बनाए, फ्री इलाज दिया। आलीशान स्कूल बनाए। बिजली-पानी देकर सम्मान जनक जीवन दिया।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद एलपीजी का 400 रुपये का सिलिंडर 1100 रुपये में मिल रहा है। पेट्रोल 55 से 100 रुपये लीटर पहुंच गया है। डीजल 45 से 90 रुपये लीटर पहुंच गया है। दूध 36 से 60 रुपये लीटर हो गया है। सीएनजी 40 से 80 रुपये पहुंच गई है। जनता महंगाई से त्राहिमाम कर रही है और वो जनता के टैक्स के पैसे से खूब ऐश कर रहे हैं।