फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP Congress Alliance: दिल्ली में कांग्रेस को एक सीट का ऑफर, छह पर लड़ेगी आप; पंजाब में भी गठबंधन नहीं

Tue, 13 Feb 2024 02:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस को एक सीट पर लड़ने का ऑफर दिया है। आप सांसद संदीप पाठक ने प्रस्ताव दिया है कि आप छह सीटों पर और कांग्रेस एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी गठबंधन में लगातार फूट नजर आ रही है। एक-एक कर राजनीतिक पार्टियां किनारा कर रही हैं। पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, फिर नीतीश कुमार और रालोद के बाद आम आदमी पार्टी ने भी बड़ा एलान किया है। आम आदमी पार्टी ने भी सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस को ऑफर दे दिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। जबकि आम आदमी पार्टी छह सीटों पर लड़ेगी। आप और कांग्रेस पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। आप ने गोवा की एक और गुजरात की दो संसदीय सीटों पर कैंडिडेट उतार दिए हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने कहा है कि हमने कांग्रेस को दिल्ली में एक सीट पर लड़ने का प्रस्ताव दिया है। जबकि आम आदमी पार्टी दिल्ली में छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। संदीप ने यह भी कहा कि इस प्रस्ताव पर अगर समय पर कांग्रेस का जवाब नहीं मिला तो आम आदमी पार्टी छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर देगी।
विज्ञापन


आप सांसद संदीप पाठक का कहना है कि सीट बंटवारे को लेकर हमारी कांग्रेस पार्टी के साथ दो आधिकारिक बैठकें हुईं लेकिन इन बैठकों का कोई नतीजा नहीं निकला। इन दो आधिकारिक बैठकों के अलावा, पिछले एक महीने में कोई अन्य बैठक नहीं हुई है।
 

हम अगली बैठक का इंतजार कर रहे हैं, कांग्रेस के नेताओं को भी अगली बैठक की जानकारी नहीं है। आज मैं भारी मन से यहां बैठा हूं। हमने असम से तीन उम्मीदवारों की घोषणा की और मुझे उम्मीद है कि भारत गठबंधन उन्हें स्वीकार करेगा।
 
विज्ञापन

आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि योग्यता के आधार पर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में एक भी सीट की हकदार नहीं है, लेकिन 'गठबंधन के धर्म' को ध्यान में रखते हुए हम उन्हें दिल्ली में एक सीट की पेशकश कर रहे हैं। हम प्रस्ताव देते हैं कांग्रेस पार्टी एक सीट पर और AAP और सीटों पर लड़ेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें