फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा में नक्सली हमले के बाद AAP ने उठाया पीएम मोदी के नोटबंदी के दावों पर सवाल

Tue, 25 Apr 2017 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर सुकमा में हुए नक्सली हमले की निंदा की है। साथ ही पार्टी ने इस मामले पर केंद्र सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने इतना बड़ा हमला हो जाने के बाद भी सीआरपीएफ प्रमुख की नियुक्ति न किए जाने पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। पार्टी ने पूछा है कि आखिर सीआरपीएफ जैसी केंद्रीय पुलिस फोर्स के लिए किसी प्रमुख नियुक्ती के बजाय वहां कार्यकारी प्रमुख क्यों काम कर रहा है।

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी के उस दावे पर भी सवाल उठाया जिसमें उन्होंने नोटबंदी की वजह से न‌क्सलियों के कमर टूटने की बात कही थी। पार्टी ने सवाल किया कि नोटबंदी के बाद अगर नक्सलियों की कमर टूटी तो उनके पास हथियार का जखीरा कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें