आम आदमी पार्टी मोदी पर निशाना साधने का एक भी मौका छोड़ना नहीं चाहती। पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा है कि मोदी वोटर्स को लुभाने के लिए गिफ्ट बंटवा रहे हैं।
ये गिफ्ट सूरत में पैक किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं आप ने बनारस में नामांकन वाले दिन मोदी के रोड शो पर होने वाले खर्च पर भी सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आप ने चुनाव आयोग से कहा है कि गिफ्ट पैक पर मोदी की फोटो लगी है। इनके सप्लायर्स का पता सूरत का है। मोदी गिफ्ट पैक से वोटर्स को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।
पार्टी ने मोदी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। आम आदमी पार्टी ने कहा कि 24 अप्रैल को मोदी के रोड शो पर कुल छह करोड़ रुपये का खर्च किया गया। यह पूरा खर्च मोदी के चुनावी खाते में जोड़ा जाना चाहिए।
इस खर्च के पीछे आप का तर्क है कि रोड शो में शामिल होने के लिए मोदी हेलीकॉप्टर से आए थे। बड़ी संख्या में लोगों को लाने के लिए रुपये खर्च किए गए और लाखों टी शर्ट व टोपियां बांटी गईं।