फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने भाजपा की चुनाव आयोग में की शिकायत

Tue, 09 Apr 2019 11:12 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। आप का कहना है कि मोबाइल एप के माध्यम से लोगों के फोन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ चुनाव निशान का प्रचार किया जा रहा है। इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए पार्टी ने कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि मोबाइल पर शेयर एप खोलने पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर व चुनाव निशान सामने आ गया। दूसरे एप के साथ भी ऐसा हो रहा है। आप का आरोप है कि यह लोगों की निजी जिंदगी में इस तरह का दखल है और जबरन प्रचार देखने को मजबूर किया जा रहा है।

पार्टी का सवाल है कि आचार संहिता लागू होने के दौरान क्या इस तरह के प्रचार की इजाजत है? इस तरह के प्रचार पर नजर कौन रख है? अगर भाजपा ने इसकी इजाजत नहीं ली है तो आयोग क्या कार्रवाई कर रहा है? पार्टी की मांग है कि इस तरह के प्रचार अभियान पर रोक लगाने के साथ इस पर उचित कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें