आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर दावा किया है कि चुनाव आयोग की ईवीएम से छेड़छाड़ संभव है। इसकी जांच के लिये पार्टी ने चुनाव आयोग से राजनीतिक दलों व विशेषज्ञों की एक कमेटी के गठन की मांग की है।
पार्टी का कहना है कि कमेटी के सामने आप विशेषज्ञ ईवीएम में छेड़छाड़ करके दिखा देंगे। शुक्रवार को आयोग की तरफ से बुलाई गयी बैठक में पार्टी इस मसले का उठायेगी। वहीं, इसके लिये दूसरे दलों से भी बातचीत की जायेगी।
बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में माडिया से बात करते हुये पार्टी विधायक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पूरे देशवासियों के जेहन में ईवीएम से जुड़े दो सवाल थे। पहला, क्या ईवीएम से छेड़छाड़ हो सकती है?