फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी-पटरी वालों की हिमायत में उतरी 'आप'

Tue, 17 Jun 2014 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाने वालों की हिमायत में उतर आई है।
विज्ञापन


इसने नगर निगम पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर रेहड़ी-पटरी वालों के सामान अवैध तरीके से हटाने के आरोप लगाए हैं। आप का कहना है कि राष्ट्रीय नीति के तहत शहर में रेहड़ी-पटरी वालों को रोजगार का मौका देने की बजाए उन्हें परेशान किया जा रहा है।

आम आदमद पार्टी के प्रवक्ता अभय जैन ने कहा कि नगर निगम की इस कार्रवाई के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। इस बारे में पहले चरण में मुख्यमंत्री को तमाम स्थिति से अवगत कराया जाएगा। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन छेड़ जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता कहना है कि रेहड़ी-पटरी वाले कर्ज लेकर किसी तरह दुकान लगा कर अपना और परिवार का पेट पाल रहे हैं। दूसरी तरफ नगर निगम अतिक्रमण हटाने के नाम पर उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। यहां तक कि नाजायज तरीके से उनके सामान भी उठा लिए जाते हैं।
विज्ञापन


जबकि राष्ट्रीय नीति के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को लाइसेंस देकर उनके रोजगार को बढ़ाने की योजना है। अभय जैन ने प्रदेश में भी इस नियम-कानून को लागू करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें