आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए आने वाले दिनों में राजधानी में आप के करीब 5000 वॉलेंटियर्स के पहुंचने की संभावना है। ये वॉलेंटियर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आप का प्रचार करेंगे।
आप ने इन वॉलेंटियर्स के लिए कैंपेन भी शुरू कर दिया है, जो कुछ हफ्ते दिल्ली में ही बिताकर आप के लिए प्रचार करेंगे। ये वॉलेंटियर शहर के लगभग 80 प्रमुख स्थलों पर पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।
आप की प्रवक्ता अतिषि मरलेना ने बताया कि वर्तमान में करीब 300 वॉलेंटियर राजधानी पहुंच चुके हैं जबकि अधिकतर चुनाव से तीन हफ्ते पहले राजधानी पहुंचेंगे।
जो भी आप का वॉलेंटियर बनना चाहे उसे आप की वेबसाइट www.kejriwalfirse.com पर रजिस्टर करा सकता है या पार्टी के दिए गए नंबर पर मिस कॉल देकर भी वॉलेंटियर बन सकता है।