फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'नशे का कारोबार करना चाहती है भाजपा'

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में भाजपा-अकाली दल के गठबंधन को नापाक बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पंजाब की तरह भाजपा दिल्ली में भी नशे का कारोबार बढ़ाना चाहती है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, गुरुद्वारा प्रबंधन का भी इस्तेमाल सियासी गतिविधियों के लिए हो रहा है। आप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि अगर नशे के कारोबार को लेकर प्रधानमंत्री वास्तव में चिंतित हैं तो उन्हें पंजाब की शिरोमणि अकाली दल की सरकार से समर्थन वापस लेना चाहिए। साथ ही दिल्ली के गठबंधन भी खत्म होना चाहिए।

पार्टी नेता आशुतोष ने आरोप लगाया कि पंजाब के नशे के व्यापार में शिरोमणि अकाली दल के नेता शामिल हैं। इसमें भाजपा भी बराबर की साझीदार रही है।
विज्ञापन

पूछताछ करने वाले अधिकारी का किया तबादला

अकाली सरकार के मंत्री विक्रम मजीठिया से ईडी पूछताछ कर चुका है। लेकिन हैरत की बात यह है कि ईडी के जिस अधिकारी ने मजीठिया से पूछताछ की थी, उसका तबादला कर दिया गया। पंजाब की तरह अब दिल्ली में भी नशे का कारोबार फैलाने की कोशिश होगी।

वहीं, आप नेता जरनैल सिंह ने कहा कि भाजपा-अकाली दल दिल्ली की गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का भी सियासी कामों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। लंगर व कंबल का इस्तेमाल वोटरों को लामबंद करने के लिए किया जा रहा है।

आशुतोष ने कहा कि आप ने ड्रग के कारोबार को रोकने के लिए बड़े स्तर पर ब्लू प्रिंट तैयार किया है। इसके तहत जहां इसके कारोबार पर रोक लगेगी। वहीं, इसका इस्तेमाल करने वाले युवकों को सुधारने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें