दिल्ली चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के 79 एफआईआर मामले दर्ज हो चुके है। इसमें आम आदमी पार्टी पार्टी सबसे आगे है। जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर है।
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के मुताबिक अभी तक आम आदमी पार्टी के खिलाफ 33 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
इसमें पोस्टर लगाना, बिना मंजूरी के छोटी सभाएं करना समेत अन्य मामले शामिल हैं। इसी तरह कांग्रेस के खिलाफ 20 मामले दर्ज हो चुके हैं।
जबकि बीजेपी के खिलाफ 17, बहुजन समाज पार्टी के खिलाफ 6, लालू यादव की पार्टी आरजेडी के खिलाफ एक और अन्य के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।