भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही आम आदमी पार्टी ने कहा कि, भाजपा और एलजी मिलकर एमसीडी में सारे नियमों की धज्जियां उड़ाकर संविधान की हत्या कर रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिल्ली नगर निगम के सदन में मेयर के चुनाव के दिन जिस तरह का हंगामा हुआ वह थमने का नाम नहीं ले रहा। इसे लेकर सोमवार को एक बार फिर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
सांसद प्रवेश वर्मा समेत कई भाजपा नेता गिरफ्तार
मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे सांसद प्रवेश वर्मा समेत कई भाजपा नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दोनों पार्टियों का चल रहा प्रदर्शन
पार्टी आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही आम आदमी पार्टी ने कहा कि, भाजपा और एलजी मिलकर एमसीडी में सारे नियमों की धज्जियां उड़ाकर संविधान की हत्या कर रहे हैं।