फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आउटसोर्स लैब टेस्ट बंद होने पर आप ने सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर सरकारी अस्पतालों, आरोग्य मंदिरों और डिस्पेंसरियों में आउटसोर्स लैब टेस्ट से जुड़े कथित घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दवा खरीद मामले के बाद अब आउटसोर्स लैब टेस्ट में भी अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, जिसके चलते सरकार ने अचानक इन सेवाओं को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

भारद्वाज ने दावा किया कि दिल्ली के 28 सरकारी अस्पतालों, करीब 350 आरोग्य मंदिरों और 200 डिस्पेंसरियों में आउटसोर्स लैब सेवाएं रोक दी गईं हैं। इससे ब्लड, शुगर, यूरिन और स्टूल समेत कई जरूरी जांचें प्रभावित हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि साल 2025 में एक निजी कंपनी को दिए गए लैब टेस्ट के टेंडर की शर्तों और प्रक्रिया पर शुरुआत से ही सवाल उठ रहे थे। जिला स्तर के डॉक्टरों ने भी इस संबंध में आपत्तियां दर्ज कराई थीं। भारद्वाज का कहना है कि टेंडर की अवधि पूरी होने पर सरकार उसे आगे बढ़ाने से पीछे हट गई, लेकिन नई एजेंसी की नियुक्ति किए बिना ही सेवाएं बंद कर दीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें