फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में सूखे मटकों को लेकर आप का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार पर लगाए दिखावे के आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के गर्मी से जंग, दिल्ली सरकार के संग, अभियान पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राजधानी में लोगों के लिए लगाए गए पानी के मटकों में पानी ही उपलब्ध नहीं है। बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने रविवार को कनॉट प्लेस का एक वीडियो साझा कर भाजपा सरकार पर केवल दिखावटी इंतजाम करने का आरोप लगाया।



संजीव झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं सार्वजनिक स्थानों पर रखे गए पानी के मटके भी सूखे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि कनॉट प्लेस में मेट्रो गेट नंबर-6 के पास लगाए गए मटकों में पानी नहीं मिला, जबकि लोग प्यास बुझाने की उम्मीद में वहां रुक रहे हैं।
विज्ञापन




आप नेता ने आरोप लगाया कि सरकार ने अभियान के तहत जगह-जगह रंग-रोगन कर मटके तो रख दिए, लेकिन उनमें पानी भरने की व्यवस्था नहीं की गई। लोग मटकों के पास पहुंचकर नल खोलते हैं, लेकिन पानी न मिलने पर निराश होकर लौट जाते हैं।
विज्ञापन




आप नेता ने भाजपा सरकार से मांग की कि अभियान के तहत लगाए गए सभी पानी स्टॉल और मटकों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि गर्मी के दौरान लोगों को वास्तविक राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें