फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की तैयारी पर आप ने भाजपा पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश संयोजक बोले- सरकार गरीबों का मुफ्त इलाज रोक रही, पर शराब के प्रीमियम शोरूम खोलने में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 95 और मोहल्ला क्लीनिक बंद होने की आशंका पर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार गरीबों को मुफ्त इलाज से वंचित कर रही है, जबकि मेट्रो स्टेशनों और शॉपिंग मॉल में शराब के प्रीमियम शोरूम खोलने की तैयारी कर रही है। उनके अनुसार, सरकार शराब को बढ़ावा दे रही है, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी से पीछे हट रही है।
भारद्वाज ने कहा कि यदि 95 क्लीनिक बंद हुए तो हजारों मरीजों के सामने उपचार का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने पूछा कि रोजाना इन क्लीनिकों पर निर्भर रहने वाले मरीज मुफ्त दवाइयां अब कहां से लेंगे। आरोप लगाया कि सरकार बड़े-बड़े चमकदार शराब शोरूम बनाकर शराब को ग्लैमराइज करना चाहती है ताकि युवाओं और नए उपभोक्ताओं को आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार मनमाने नियम बनाकर क्लीनिकों को बंद करने का रास्ता तैयार कर रही है। पहले किराए पर चलने वाले क्लीनिक बंद किए गए, फिर नियम बनाया गया कि एक किलोमीटर के दायरे में स्वास्थ्य सेवा होने पर क्लीनिक बंद होगा। अब इस दायरे को बढ़ाकर 1.6 किमी कर दिया गया है ताकि बाकी क्लीनिक भी बंद हो सकें।
विज्ञापन

भारद्वाज ने चेताया कि मधुमेह, रक्तचाप और हृदय रोगों से जूझ रहे गरीब और बुजुर्ग मरीज, जो हर महीने नजदीकी मोहल्ला क्लीनिक से दवाइयां लेते थे, अब दूर-दराज जाने को मजबूर होंगे। वहीं शराब प्रेमियों को मेट्रो स्टेशन पर आसानी से शराब उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि चितरंजन पार्क के ए और डी ब्लॉक तथा शाहपुर जाट के क्लीनिकों में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज आते थे। अब सवाल यह है कि इन क्षेत्रों के लोग इलाज के लिए कहां जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें