फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का दिल्ली पुलिस पर हमला, पूछे ये सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली पुलिस पर हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि यह सुरक्षा चूक का मामला भर नहीं है।
विज्ञापन


बगैर दिल्ली पुलिस की मिलीभगत के मुख्यमंत्री पर हमला नहीं हो सकता। आप का सवाल है कि ऐसे वक्त जब आतंकी हमले की आशंका जताते हुए पुलिस दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखने का दावा कर रही है, एक युवती मुख्यमंत्री पर स्याही फेंकने में कैसे कामयाब हो जाती है।

आप का कहना है कि अरविंद केजरीवाल पर इससे पहले भी कई हमले हुए हैं। कई भाजपा नेताओं के शामिल होने के प्रमाण हैं। एक मामले में हमलावर भाजपा सांसद के यहां ठहरा हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन

आप के गृह मंत्रालय व दिल्ली पुलिस से सवाल

पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार दिल्ली पुलिस को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। रविवार को हमला बगैर दिल्ली पुलिस की मिलीभगत के संभव नहीं हो सकता। इस मामले में आप ने गृह मंत्रालय व दिल्ली पुलिस से पांच सवाल भी पूछे हैं।

-दिल्ली पुलिस जब राजधानी में आतंकी हमले होने की आशंका जता रही है तो वह मुख्यमंत्री और मंत्रियों की सुरक्षा का क्या इंतजाम किया है?
-दिल्ली पुलिस की इतनी बड़ी नाकामी क्या उनके आकाओं के इशारे पर पर हुई है?
-गृह मंत्रालय इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ क्या कोई कार्रवाई करेगी?
-क्या सम-विषम फार्मूले पर दिल्ली सरकार की सफलता को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश तो नहीं है?
-गृह मंत्रालय व दिल्ली पुलिस क्या इससे इंकार करेगी कि इस मामले में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की मिलीभगत नहीं थी?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें