दिल्ली वक्फ बोर्ड को भंग किए जाने व भ्रष्टाचार मामले की जांच सीबीआई को देने के बाद शनिवार को बोर्ड के चेयरमैन व आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने एलजी पर हमला बोला।
गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि एलजी ने यह फैसला राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के इशारे पर लिया है। उन्होंने कहा कि बगैर किसी आधार के शुक्रवार शाम को एलजी ने एसडीएम को भेजकर बोर्ड के दफ्तर को सील करा दिया, जिसकी कोई जरूरत नहीं थी।
अमानतुल्लाह खान ने कहा कि उन्होंने मार्च में दिल्ली वक्फ बोर्ड में बतौर चेयरमैन कार्यभार संभाला था। तब से बोर्ड की आय बढ़ाने को लेकर लगातार काम किया।