फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऐसे तो केजरीवाल पर तेजाब भी फेंका जा सकता था'

Mon, 18 Jan 2016 11:21 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली घटना पर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेस की। पार्टी ने इस घटना को शर्मनाक और गंभीर बताते हुए पुलिस द्वारा केजरीवाल की सुरक्षा पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


आप नेता आशुतोष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेड सिक्योरिटी प्राप्त है। ऐसे में महिला केजरीवाल तक कैसे पहुंची। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी तो पुलिस सतर्क क्यों नही थी।

उन्होंने कहा कि देश में एक के बाद एक आतंकी हमले और कई गंभीर घटनाएं होती रही है। जबकि कई नेताओं की हत्या भी हो चुकी है। ऐसे में जिस तरह से दिल्ली के सीएम के साथ ये घटना हुई, इसे देखकर लगता है कि कहीं न कहीं केजरीवाल की हत्या की साजिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


आशुतोष ने कहा जो लड़की स्याही लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के इतने पास पहुंच सकती थी वह लड़की उन पर तेजाब या बम भी फेंक सकती थी। इसे बेहद गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

भाजपा और आरएसएस पर भी बोला हमला

आशुतोष ने इसे केजरीवाल के कत्ल के लिए गहरी साजिश करार दिया। उन्होंने घटना के समय दिल्ली पुलिस कहीं नजर नहीं आयी।

पार्टी ने केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर सीएम के पंजाब दौरे का भी हवाला दिया और कहा है कि दिल्ली पुलिस की ओर से मुक्तसर में भी कोई सुरक्षा नहीं दी गई थी। वहां पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा मिली थी।

जबकि पंजाब दौरे से वापस लौटते समय किसी भी पुलिस ने सुरक्षा मुहैया नहीं कराई। आशुतोष भाजपा और आरएसएस पर भी हमला करने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस नफरत की राजनीति पैदा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने दिल्ली के सीएम पर स्याही फेंकने के बाद मंच पर कागज के टुकड़े फेंके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें