प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अचानक पाकिस्तान दौरे पर हैरानी जताते हुए आम आदमी पार्टी ने सवाल किया है कि फिलहाल ऐसा क्या बदल गया कि प्रधानमंत्री को लाहौर जाना पड़ा।
जबकि भाजपा ने पाकिस्तान के साथ बातचीत का विरोध किया था। वरिष्ठ आप नेता आशुतोष ने कहा कि भाजपा और मोदी ही आतंकवाद के नाम पर पाकिस्तान के साथ बातचीत का विरोध कर रहे थे।
उन्होंने सवाल किया कि क्या अब आतंकवाद पूरी तरह रुक गया है, जिससे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अब मोदी के लिए इतने पसंदीदा बन गए हैं।