फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने विधायक दिनेश मोहनिया को बनाया उत्तराखंड का प्रभारी

Thu, 12 Mar 2020 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
दिनेश मोहनिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा में जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तराखंड में संगठन विस्तार का काम तेज कर दिया है। इसके तहत पार्टी आलाकमान ने विधायक दिनेश मोहनिया को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया है। 

विज्ञापन


नई जिम्मेदारी मिलने पर मोहनिया ने पार्टी आलाकमान का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे ताकि उत्तराखंड में भी आप के दिल्ली मॉडल को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति के तहत आगे कदम बढ़ा सकें। 

मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त कर पार्टी ने उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मोहनिया ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन


दिलीप कुमार पाण्डेय मुख्य सचेतक 

अरविंद केजरीवाल सरकार ने आम आदमी पार्टी के पूर्व दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पाण्डेय को एक महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पाण्डेय को आम आदमी पार्टी ने मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। 

मुख्य सचेतक की ओर से विधानसभा में पार्टी के विधायकों के लिए किसी भी वक्त व्हिप जारी किया जा सकता है। बुधवार को विधायक दिलीप कुमार पाण्डेय को विधानसभा में आम आदमी पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त करने के बाद इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई। उन्हें तत्काल प्रभाव से दिल्ली विधानसभा में सत्ताधारी दल के नेता के मुख्य सचेतक के रूप में मान्यता दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें