फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस से जुड़े दंपती की गिरफ्तारी का मामला, अफगानिस्तान जा चुका है जहांजेब

Thu, 12 Mar 2020 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
जहांजेब सामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रोविंस (आईएसकेपी) से जुड़े गिरफ्तार दंपती जहांजेब सामी और उसकी पत्नी हिना बशीर बेग के मामले में नया खुलासा हुआ है। स्पेशल सेल को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि जहांजेब सामी अफगानिस्तान जा चुका है। वह करीब तीन महीने वहां रहा था। 

विज्ञापन


उधर, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये इसलिए दिल्ली आए थे, क्योंकि वहां इंटरनेट बंद हो गया था। ये सोशल मीडिया के जरिये ही एक खास समुदाय के युवाओं को आईएसकेपी में भर्ती कर रहे थे।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जहांजेब सामी वर्ष 2017 में दुबई गया था। जांच में पता चला है कि दुबई में इसने फर्जी कागजात बनवाए और अफगानिस्तान चला गया था। वह वहां करीब तीन महीने रहा था।
विज्ञापन


 पुलिस की पूछताछ के दौरान जहांजेब सामी ने स्वीकार किया कि वह दुबई गया था। उसने कहा कि वहां वह बीमार हो गया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर वापस  आ गया था। अब स्पेशल सेल उसके अफगानिस्तान जाने के सबूत जुटा रही है। माना जा रहा है कि यह अफगानिस्तान के खोरासन प्रांत में रहा था और वहीं आईएसकेपी के आकाओं के संपर्क में आया था।
 
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जहांजेब सामी वर्ष 2017 में ही आईएसकेपी से जुड़ा था। पुलिस जहांजेब के लैपटॉप व दंपती के दोनों मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज चुकी है। अब इसकी रिपोर्ट का इंतजार है। 

पुलिस जानना चाहती है कि इन्होंने कितने युवाओं से बात की थी और दिल्ली में किन-किन लोगों से संपर्क साधा था। आईएसकेपी से कब संपर्क साधा और क्या-क्या बातें कीं। ये युवाओं को जिहादी बनने के लिए उकसाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें