इससे पहले लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन व झारखंड के कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय से मनमुटाव होने के बाद उन्होंने बीते 9 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बृहस्पतिवार को आप की सदस्यता लेकर उन्होंने इस कयास पर विराम लगा दिया।
मनीष सिसोदिया ने पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि डॉ. अजय कुमार पूर्व आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं। वह ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं। सिसोदिया का दावा है कि बॉलीवुड की मशहूर फिल्म गंगाजल उनकी ही जिंदगी से प्रेरित थी। पार्टी उनके जैसे लोगों के सहारे वैकल्पिक राजनीति की अपनी मूल अवधारणा को आगे बढ़ाएगी। माना जा रहा है कि डॉ. अजय कुमार के जरिए झारखंड विधान सभा चुनाव के दौरान आप प्रदेश में अपना जमीन मजबूत करेगी।
दूसरी तरफ डॉ. अजय राय ने कांग्रेस छोड़ने से जुड़े सवाल पर कहा कि पीछे मुड़कर देखने का वक्त नहीं है। आप ने शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुनियादी बदलाव किए हैं। उन्होंने सवाल किया कि बिना घाटे में गए अगर एक सरकार आम इंसान की बेहतरी के लिए अच्छी योजनाएं ला सकती है तो दूसरी सरकारें इस दिशा में काम क्यों नहीं कर पा रही हैं।
अरविंद केजरीवाल ने किया था झारखंड का दौरा:
इससे पहले बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झारखंड का दौरा किया था। उन्होंने राज्य इकाई से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की थी। मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में टाटा स्टील में काम करने वाले पुराने साथियों से भी मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान ही डॉ. अजय राय के पार्टी में शामिल करवाने का फैसला कर लिया गया था।