फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delh: AAP ने विधानसभा में जनरैल सिंह को नियुक्त किया विधायक दल का महसचिव, जानें डिप्टी मैनेजर और चीफ व्हिप

Wed, 26 Mar 2025 06:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में आप विधायक जनरैल सिंह को महासचिव नियुक्त किया है। साथ ही डिप्टी मैनेजर और महासचिव की भी नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा के लिए आप विधायक दल में निम्नलिखित नियुक्तियों की घोषणा की है। आम आदमी ने कहा कि निम्नलिखित नियुक्तियों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। 

विज्ञापन


आप विधायक जनरैल सिंह को महासचिव, विधायक मुकेश अहलावत को डिप्टी मैनेजर और विधायक संजीव झा को चीफ व्हिप नियुक्त किया गया है।
 

इन विधायकों की हुई नियुक्ति
1. डिप्टी मैनेजर: मुकेश अहलावत
2. चीफ व्हिप: संजीव झा
3. महासचिव: जरनैल सिंह

बता दें कि विधानसभा में बजट चर्चा को लेकर बुधवार को अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता व नेता प्रतिपक्ष आतिशी के बीच पत्रों के माध्यम से आरोपों का दौर चला। आतिशी ने विजेंद्र गुप्ता को पत्र लिखकर बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत न करने और बजट पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय न देने पर सवाल उठाए, जबकि विजेंद्र गुप्ता ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिए।

आतिशी ने पत्र में कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में पिछली सरकार की ओर से किए गए कार्यों का विवरण होता है, जिसमें दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि और सरकारी खजाने में बढ़ोतरी जैसी बातें दर्ज होती हैं। नई सरकार इस रिपोर्ट को सदन में पेश नहीं करना चाहती, इसलिए बिना इसे प्रस्तुत किए ही बजट पेश कर दिया गया। बजट पर चर्चा के लिए सिर्फ एक घंटे का समय दिया गया है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के विपरीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें