फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाल: आप का आरोप- प्रदूषण को लेकर केंद्र गंभीर नहीं, एयर क्वालिटी कमीशन भी हुआ बंद

Mon, 15 Mar 2021 08:51 PM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आप ने कहा, दिल्ली सरकार के कदमों से राजधानी में हुई थी 25 प्रतिशत प्रदूषण स्तर की कमी 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि केंद्र सरकार दिल्ली में प्रदूषण की समस्या खत्म करने के प्रति गंभीर नहीं है। इसका जीता-जागता उदाहरण उस एयर क्वालिटी कमीशन का खात्मा है, जिसका निर्माण दिल्ली के प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए किया गया था। आप ने आरोप लगाया है कि कमीशन के गठन होने के बाद भी इसे कार्यालय और सहायक कर्मचारी तक नहीं दिए गए। वहीं, नवंबर में गठित किए जाने के बाद इसके लिए जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी नहीं की गईं, जिसके चलते कमीशन बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


केंद्र सरकार पर लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना ने सोमवार (15 मार्च) को एक प्रेसवार्ता में कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए कभी भी गंभीर नहीं थी। हालांकि, जब पराली पर एक जनहित याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने सुनवाई की तो केंद्र सरकार ने एयर क्वालिटी कमीशन गठित करके प्रदूषण से बचने के लिए ठोस काम करने का दिखावा किया। अब उसकी सच्चाई सामने आ चुकी है, क्योंकि समय से इसको कानूनी रूप नहीं दिया गया और कमीशन को बंद करना पड़ा।

बांधे दिल्ली सरकार की तारीफ के पुल
आतिशी ने कहा कि केंद्र सरकार के उलट दिल्ली सरकार ने दिल्ली का प्रदूषण कम करने के लिए अनेक ठोस उपाय किए। इसमें पराली जलाने की समस्या को खत्म करने के लिए बायो डिकम्पोजर विकसित कराना, दिल्ली में ई-वाहनों को चलाना और इसके लिए जनता को प्रोत्साहित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार के इन कदमों का असर भी दिखाई पड और एक एजेंसी ने माना है कि दिल्ली में प्रदूषण में कमी आ रही है। हालांकि, केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण लोगों को प्रदूषण झेलन पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें