फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मुकेश गोयल को पीठासीन अधिकारी बनाने पर अड़ी 'आप', सौरभ भारद्वाज बोले- लगातार कानून तोड़ रहे उपराज्यपाल

Sat, 22 Apr 2023 09:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

भारद्वाज ने कहा कि एलजी ने पिछली बार मनगढ़ंत तरीके से मुकेश का नाम पीठासीन अधिकारी के पद से हटाया था। एलजी ने कहा था कि मुकेश पर मामला दर्ज है, जबकि असलियत यह है कि मुकेश पर कोई एफआईआर नहीं है।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज, मंत्री - फोटो : YouTube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मेयर चुनाव कराने के लिए मुकेश गोयल को पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने को लेकर आम आदमी पार्टी अड़ गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को कहा कि एलजी के पास केवल दो विकल्प हैं। दिल्ली सरकार की सिफारिश मान कर वे या तो मुकेश को पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर दें या फाइल को राष्ट्रपति के पास भेज दें। उन्होंने एलजी पर आरोप लगाया कि उनके पास दिल्ली सरकार की ओर से सुझाए नाम को बदलने की शक्ति नहीं है, फिर भी वे लगातार कानून तोड़ रहे हैं।

भारद्वाज ने कहा कि एलजी ने पिछली बार मनगढ़ंत तरीके से मुकेश का नाम पीठासीन अधिकारी के पद से हटाया था। एलजी ने कहा था कि मुकेश पर मामला दर्ज है, जबकि असलियत यह है कि मुकेश पर कोई एफआईआर नहीं है। दिल्ली सरकार ने सोच समझकर इस बार भी सबसे वरिष्ठ सदस्य मुकेश का नाम भेजा है। ऐसे में एलजी वर्षों से चली आ रही परंपरा के साथ रहें। दिल्ली सरकार की सिफारिश को मानना उनकी बाध्यता है।

विज्ञापन

भारद्वाज ने कहा कि एलजी को लगातार सुप्रीम कोर्ट से नोटिस मिल रहे हैं। डीआरसी के मामले में एक और नोटिस मिला है। करीब तीन हफ्ते पहले एल्डरमैन गलत तरीके से नियुक्त करने पर नोटिस मिला है। एल्डरमैन को मताधिकार का अधिकार देने का नोटिस मिला और फिर मताधिकार के नोटिस को हटाया गया। फिनलैंड में अध्यापकों को ट्रेनिंग से रोकने पर एलजी को नोटिस मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें